Sri Lanka Crisis : ‘जब तक इस्तीफा नहीं, तब तक राष्ट्रपति भवन खाली नहीं…’ अब भी डटे प्रदर्शनकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो । श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के सरकारी आवास पर कब्जा करने वाले सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की धमा-चौकड़ी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते हैं, तब तक राष्ट्रपति भवन पर कब्जा जारी रहेगा। आपको बता दें कि राष्ट्रपति गोटबाया …

कोलंबो । श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के सरकारी आवास पर कब्जा करने वाले सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की धमा-चौकड़ी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते हैं, तब तक राष्ट्रपति भवन पर कब्जा जारी रहेगा। आपको बता दें कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 13 जुलाई को इस्तीफा देने की बात कही है, लेकिन प्रदर्शनकारियों को भरोसा नहीं है कि वे इस्तीफा देंगे। इसलिए लोगों ने 13-14 जुलाई तक राष्ट्रपति भवन में ही रहने की योजना बनाई है।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में चलाया सफाई अभियान
श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे के बाद से उनकी वहां मस्ती और गैरजिम्मेदार हरकतों की तस्वीरें सामने आ रही थीं। सोमवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन के ग्राउंड में जमा कचरे को साफ किया और कचरा जमा करके उसे थैलियों में पैक करके फिंकवाया। उन्होंने कहा- यह गंदगी हमने फैलाई थी, इसलिए इसे साफ करना भी हमारी जिम्मेदारी बनती है। यह एक सार्वजनिक क्षेत्र है। हमारी पीढ़ी को व्यवस्था बदलनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में चलाया सफाई अभियान

राष्ट्रपति भवन में खुफिया बंकर होने की चर्चा
रविवार को एक और वीडियो सामने आया जिसमें राष्ट्रपति भवन में खुफिया रास्ता होने का दावा किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का दावा है कि राष्ट्रपति अपनी जान बचाकर इसी खुफिया रास्ते से देश छोड़कर भागे हैं। राष्ट्रपति भवन के फर्स्ट फ्लोर पर बंकर बनाया गया है। बंकर से बाहर जाने के पहले यहां लकड़ी की अलमारी फिट की गई है। इसकी बनावट ऐसी है कि किसी को एक बार में इसे जान पाना मुमकिन नहीं है।

दो महीने में चार मंत्रियों का इस्तीफा
इन्वेस्टमेंट प्रमोशन मिनिस्टर धम्मिका परेरा ने आज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। धम्मिका बीते दो महीने में मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले चौथे मंत्री हैं। वहीं, दूसरी तरफ सेना प्रमुख शैवेंद्र सिल्वा ने लोगों से सिक्योरिटी फोर्सेज और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है, ताकि देश में शांति स्थापित की जा सके।

येे भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे 13 जुलाई को देंगे इस्तीफा, पीएम विक्रमसिंघे ने की पुष्टि

संबंधित समाचार