प्रतापगढ़: कैब ड्राइवर की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिला के कुंडा थाना क्षेत्र आज सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब सुबह एक ओला कैब ड्राइवर का शव मिला। कैब ड्राइवर की धारदार हथियार से गला रेत कर कथित तौर पर निर्मम हत्या की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया …

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिला के कुंडा थाना क्षेत्र आज सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब सुबह एक ओला कैब ड्राइवर का शव मिला। कैब ड्राइवर की धारदार हथियार से गला रेत कर कथित तौर पर निर्मम हत्या की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान प्रेम चंद्र यादव के रूप में की गई है।

रोहित मिश्रा ने बताया कि आज सुबह सूचना मिलने पर कुंडा क्षेत्र के मनगढ़ डिग्री कॉलेज के पास से 57 वर्षीय प्रेम चंद्र का शव बरामद किया गया, जिसकी किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान की गई। प्रेम चंद्र लखनऊ का रहना वाला था। वह ओला टैक्सी चालक था। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। रोहित मिश्रा ने बताया कि पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:- कन्हैयालाल हत्याकांड: उदयपुर में सोमवार को कर्फ्यू में जानें कितने घंटों की दी गई ढील

संबंधित समाचार