President Election: ओपी राजभर को लेकर रामगोपाल यादव का बड़ा दावा, कहा- सुभसपा प्रमुख यशवंत सिन्हा के साथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव सोमवार को इटावा में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुये कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भले ही कुछ भी बोले, लेकिन उनका अंतिम फैसला राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में …

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव सोमवार को इटावा में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुये कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भले ही कुछ भी बोले, लेकिन उनका अंतिम फैसला राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में होगा। दरअसल, सियासी गलियारें में इस बात की चर्चाएं हैं कि 12 जुलाई को सपा गठबंधन के सहयोगी ओपी राजभर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में अपने सरकारी आवास पर भोज रखा था। इस रात्रिभोज में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दलों के नेताओं के अलावा सपा नीत गठबंधन में शामिल सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर, प्रसपा (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हुए थे।

वहीं राष्ट्रपति पद के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा बीते गुरुवार को लखनऊ पहुंचे थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने उनका स्वागत किया था। इससे पहले यशवंत सिन्हा के समर्थन में अखिलेश यादव ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, उसमें से समाजवादी पार्टी (SP) विधायक शिवपाल यादव और ओपी राजभर नहीं पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:-यशवंत सिन्हा ने की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन से मुलाकात

संबंधित समाचार