मुरादाबाद : महापौर से मिलकर जीविका बचाने की गुहार लगाएंगे पदाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कपूर कंपनी पर वर्षों पहले से लगने वाली सब्जी, फलमंडी की बहाली के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जीविका बचाओ आंदोलन समिति के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना 43 वें दिन भी जारी रहा। समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल से उनके टाउन हॉल स्थित कार्यालय …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कपूर कंपनी पर वर्षों पहले से लगने वाली सब्जी, फलमंडी की बहाली के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जीविका बचाओ आंदोलन समिति के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना 43 वें दिन भी जारी रहा। समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल से उनके टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

समिति के अध्यक्ष हरकिशोर सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी सब्जी मंडी को जिला व रेल प्रशासन ने तानाशाही दिखाते हुए उजाड़ दिया। जिससे यहां पर फड़ लगाकर अपना और अपने परिवार का पेट पालने वाले 150-200 गरीब सड़क पर आ गए हैं। उनके परिवार को भूखे रहने की नौबत आ गई है।

प्रदेश सरकार गरीबों पर बुलडोजर चला कर फड़ पटरी, फुटपाथ पर कारोबार करने वालों को उजाड़ने की जगह बड़े अवैध कब्जाधारियों पर कारवाई करे। धरने को राजेंद्र वाल्मीकि, अविनाश चंद्र, वीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : महापौर विनोद अग्रवाल ने कमांड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

संबंधित समाचार