Sri Lanka Crisis : सनथ जयसूर्या हुए भारत के मुरीद, संकट में श्रीलंका का साथ देने के लिए जताया आभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट के साथ ही राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा जमा लिया है। वहीं राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे परिवार के साथ अंडरग्राउंड हो गए हैं। वहीं पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच भारत के योगदान की तारीफ की है और भारत …

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट के साथ ही राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा जमा लिया है। वहीं राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे परिवार के साथ अंडरग्राउंड हो गए हैं। वहीं पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच भारत के योगदान की तारीफ की है और भारत सरकार को मदद के लिए शुक्रिया कहा है।

जयसूर्या बोले- श्रीलंका में जो हो रहा पूरी विश्व देख रहा
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कहा, संकट के शुरुआत से ही भारत ने श्रीलंका को मदद और सहायता पहुंचाई है। इसलिए हम भारत के शुक्रगुजार हैं। इस संकट में भारत ने एक बड़ा किरदार निभाया है। उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि श्रीलंका में जो हो रहा है वह सारे देश इसको बहुत नजदीक से देख रहे हैं।

भारत ने 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर मदद करने की है पेशकश
भारत लागातर श्रीलंका को आर्थिक संकट से उभरने के लिए मदद कर रहा है। वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में भी कहा गया है कि संकट की इस घड़ी में श्रीलंका की हर संभव मदद की जाएगी। श्रीलंका को 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की फौरी मदद की पेशकश की गई है। वहीं भारत पड़ोसी पहले की अपनी पॉलिसी के तहत आगे भी श्रीलंका की मदद करता रहेगा।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : ‘जब तक इस्तीफा नहीं, तब तक राष्ट्रपति भवन खाली नहीं…’ अब भी डटे प्रदर्शनकारी

संबंधित समाचार