अमरोहा: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। दावत खाने आये दो युवकों की बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा भर पीएम को भेज दिया। जनपद संभल के गांव देहपा निवासी अजय पुत्र …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। दावत खाने आये दो युवकों की बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा भर पीएम को भेज दिया।

जनपद संभल के गांव देहपा निवासी अजय पुत्र संजय अपने दोस्त पंकज के घर दावत खाने आया था। सोमवार दोपहर वह अपने दोस्त जीवन पुत्र त्रिलोक निवासी रहरा रोड के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रहा था। ग्राम कालाखेड़ा में सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे अजय आयु 21 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा उसकी बाइक पर बैठा जीवन गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार विकास पुत्र विजय व उसकी पत्नी मोनिका निवासी गंगानगर गजरौला भी सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गये।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर जीवन, विकास व मोनिका को हॉयर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। लेकिन विकास आयु 23 वर्ष की रास्ते में ही मौत हो गई। विकास जनपद सम्भल क्षेत्र के गांव मन्नी खेड़ा से दावत खाकर लौट रहा था। अजय का विवाह प्रीति के साथ 11 मई को हुआ था। जबकि विकास की शादी 1 वर्ष पूर्व मोनिका के साथ हुई थी। सूचना मिलने पर अजय व विकास के परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गये। अजय व विकास की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद त्यागी द्वारा बताया गया कि दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत दो घायल हुए हैं। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रीति के हाथों की तो महेंदी भी नहीं सूखी अभी..
हसनपुर। प्रीति ने दो माह पहले यानि 11 मई को अजय के साथ सात फेरे लिए थे। प्रीति को क्या पता था कि अजय इतने कम समय ही साथ चल पाएगा। सोमवार को शादी के दो माह बाद सड़क दुर्घटना में अजय की मौत हो गई। बताया जा रहा है मोनिका का विवाह भी एक साल पहले विकास के साथ हुआ था। कालाखेड़ा के पास दुर्घटना में विकास की मौत हो गई। मोनिका का रोरोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:- बहराइच: सावन मेला को लेकर जंगली नाथ शिव मंदिर का डीएम व एसपी ने लिया जायजा, दिये यह निर्देश

संबंधित समाचार