Sri Lanka Crisis : श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के लिए 20 जुलाई को होगा चुनाव, 13 को इस्तीफा देंगे गोटबाया
कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच अब नए राष्ट्रपति के चुनाव की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। श्रीलंकाई मीडिया ने स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई तक नामांकन किए जा सकेंगे। इसके बाद 20 जुलाई को इस पद के लिए वोटिंग होगी। …
कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच अब नए राष्ट्रपति के चुनाव की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। श्रीलंकाई मीडिया ने स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई तक नामांकन किए जा सकेंगे। इसके बाद 20 जुलाई को इस पद के लिए वोटिंग होगी। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद राष्ट्रपति ने 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।
दूसरी तरफ श्रीलंका में सर्वदलीय सरकार बनने के बाद विक्रमसिंघे सरकार के मंत्री भी इस्तीफा देंगे। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक राष्ट्रपति गोटबाया इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक वो राष्ट्रपति भवन खाली नहीं करेंगे।
.@GotabayaR, @RW_UNP & the Pohottuwa government has lost its legitimacy. In the past 2½ years your incompetence has destroyed our country. We will form a new government with a new President & a new PM. All those who oppose this process will be responsible for the ensuing anarchy.
— Sajith Premadasa (@sajithpremadasa) July 11, 2022
ढाई साल में देश को तबाह कर दिया
श्रीलंका के विपक्ष के नेता सांसद साजिथ प्रेमदासा ने ट्वीट किया कि गोटबाया राजपक्षे, रानिल विक्रमसिंघे और पोहोट्टुवा सरकार ने अपनी वैधता खो दी है। पिछले ढाई साल में देश को तबाह कर दिया है। हम नए राष्ट्रपति और नए पीएम के साथ नई सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई इस प्रक्रिया का विरोध करता है तो वह आगे होने वाली अराजकता के लिए जिम्मेदार होगा।
ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : कर्ज के बोझ से बिगड़े हालात, तब डूबी श्रीलंका सरकार की नांव
