बहराइच : फ्राड कर गेहूं ले जाने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। हरियाणा निवासी दो जालसाज 30 मई को गेंहू व्यापारी से 350 क्विंटल गेहूं लेकर उसे राजस्थान के बजाए हरियाणा लेकर चले गए। वहां पर गेहूं की बिक्री कर दी। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। स्वाट, सर्विलांस और नवाबगंज पुलिस ने सोमवार को नवाबगंज मोड़ से …

अमृत विचार, बहराइच। हरियाणा निवासी दो जालसाज 30 मई को गेंहू व्यापारी से 350 क्विंटल गेहूं लेकर उसे राजस्थान के बजाए हरियाणा लेकर चले गए। वहां पर गेहूं की बिक्री कर दी। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। स्वाट, सर्विलांस और नवाबगंज पुलिस ने सोमवार को नवाबगंज मोड़ से कार सवार जालसाजों को पकड़ लिया। ट्रक के साथ 2.34 लाख रुपए नकदी भी बरामद की है। ट्रक और कार को सीज कर जालसाजों को जेल भेज दिया है।

जिले के निबिया बेगमपुर निवासी माबूद अहमद पुत्र सुलेमान गेहूं खरीद और बिक्री का काम करते हैं। नूरी चौराहे पर उनकी दुकान है। नवाबगंज थाने में तहरीर देकर व्यापारी ने 30 मई को मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें उसका कहना है कि 350 क्विंटल गेहूं जालसाज लेकर चले गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने नवाबगंज पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम को खुलासा के लिए लगाया।

सोमवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि सोमवार को कार सवार जालसाज नवाबगंज मोड़ पहुंचे। यहां पर पुलिस ने कार सवार लोगों को पकड़ा। उनके पास 2.37 लाख रुपए नकदी, कार और बताए स्थान से ट्रक बरामद किया। दोनों जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि जालसाजों की पहचान हरियाणा राज्य के हिसार जनपद के किसान कालोनी आजाद नगर निवासी सनी कुमार मलिक उर्फ सनी पुत्र दलबीर सिंह और गुराना थाना नार नौद निवासी सनोद कुमार उर्फ सोनू पुत्र धर्मवीर के रूप में हुई है। जबकि ट्रक, कार और नकदी को सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राम समुझ के अलावा सर्विलांस प्रभारी अनुज त्रिपाठी, उप निरीक्षक समेत पुलिस के जवान शामिल रहे।

फुटकर में बेच दिया गेहूं
थानाध्यक्ष राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि जालसाजों ने ऐप के द्वारा गेहूं गोरखपुर के व्यापारी से खरीद की बात कराई। इसके बाद सभी ने नानपारा में स्थित धर्म कांटा पर तौल कराई। वहां तक व्यापारी भी गया। फिर गेहूं राजस्थान के बजाए हरियाणा में लेकर फुटकर में बिक्री कर दिया।

पुलिस टीम को 25 हजार का पुरस्कार
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने जालसाजी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें –शाहजहांपुर: अंतरजनपदीय गिरोह के तीन जालसाज गिरफ्तार, पीतल की मूर्ति और नकदी बरामद

संबंधित समाचार