बरेली: कोरोना काल के बाद जंक्शन पर फिर शुरू होगा कार स्टैंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल शुरू होने के करीब ढाई साल से जंक्शन पर कार पार्किंग बंद पड़ी थी। जंक्शन आने वाले यात्रियों को कार खड़ी करने में दिक्कत होती थी। लंबे समय से रेल प्रशासन कार पार्किंग को ठेके पर देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था। अब रेलवे ने …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल शुरू होने के करीब ढाई साल से जंक्शन पर कार पार्किंग बंद पड़ी थी। जंक्शन आने वाले यात्रियों को कार खड़ी करने में दिक्कत होती थी। लंबे समय से रेल प्रशासन कार पार्किंग को ठेके पर देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था। अब रेलवे ने कार पार्किंग को ठेके पर दे दिया। आम यात्री अब यहां कार खड़ी कर सकेंगे।

सीएमआई कार्यालय के बगल में खाली पड़ी जमीन पर कार पार्किंग के लिए ठेकेदार को मात्र 2.50 लाख रुपये में दिया है। यह ठेका इसी वित्तीय वर्ष के लिए दिया गया है। वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी कार पार्किंग शुरू नहीं हो पाई है। खाली पड़ी जमीन की साफ-सफाई होना बाकी है, जिसके बाद पार्किंग शुरू कर दी जाएगी।

इसके अलावा मोटरसाइकिल स्टैंड को भी ठेके पर देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए भी निविदा डाली गई थी, जो फिलहाल प्रक्रिया में है। मार्च 2022 से मोटर साइकिल स्टैंड का ठेका खत्म होने के बाद से इसे रेलवे प्रशासन द्वारा ही संचालित किया जा रहा था। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि सर्क्युलेटिंग एरिया में कार पार्किंग को ठेके पर दे दिया गया है।आने वाले दिनों में प्रीमियम कार पार्किंग की भी सुविधा शुरू की जाएगी। जिसमें चार घंटे के लिए लोग कार पार्क कर सकेंगे। हालांकि अभी जो पार्किंग शुरू की है, उसका शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: मेयर डॉ. उमेश गौतम ने किया शिविर का आरंभ, स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने बताए जनसंख्या नियंत्रण के फायदे

 

 

संबंधित समाचार