बदायूं: कुंवरगांव में घर के अंदर गोवंश की हत्या, छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं/कुंवरगांव, अमृत विचार। थाना कुंवरगांव क्षेत्र के एक गांव के घर में गोवंश की हत्या कर दी गई एक कुंतल गोमांस के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को सुबह किसी ने एसएसपी को फोन करके गोवध होने की सूचना दी थी। पुलिस ने सुबह छह बजे गांव में दबिश देकर तस्करों …

बदायूं/कुंवरगांव, अमृत विचार। थाना कुंवरगांव क्षेत्र के एक गांव के घर में गोवंश की हत्या कर दी गई एक कुंतल गोमांस के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को सुबह किसी ने एसएसपी को फोन करके गोवध होने की सूचना दी थी। पुलिस ने सुबह छह बजे गांव में दबिश देकर तस्करों को गिरफ्तार किया। एक कुंतल गोमांस, अवशेष, मांस काटने के औजार, सप्लाई करने वाली बाइक बरामद की गई हैं। पास में ही खेत पर जेसीबी से गोवंश के अवशेष जमीन में दबा दिए गए। आरोपी गोवध करके मांस थैली में भरकर आसपास के गांवों में बेचते थे।

सोमवार को सुबह किसी ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह को फोन करके थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव बनेई में गोवध होने की सूचना दी थी। एसएसपी ने तत्काल थाना कुंवरगांव पुलिस को आदेशित किया। थाना पुलिस सुबह लगभग 6 बजे गांव बनेई पहुंची। गांव निवासी बच्चन पुत्र अच्छन के मकान पर गोकशी होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। जहां शिकायत सही मिली।

मौजूद आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस भी पूरी तैयारी से कई थी। चारों ओर से आरोपियों को घेर लिया गया। गांव से बाहर जाने वाले मार्ग पर भी पुलिस तैनात की गई थी। पुलिस ने मौके से गांव बनेई निवासी बच्चन पुत्र अच्छन, दिलशाद पुत्र बच्चन, कामिल व आमिल पुत्र नफीउद्दीन, आरिफ पुत्र इशरत अली, फिरासत पुत्र रियासत को हिरासत में ले लिया। पुलिस को एक कुंतल गोवंशीय मांस, अवशेष, काटने के औजार, दो छोटी कुल्हाड़ी, छह छुरी, एक लकड़ी का गट्टा मिला।

साथ ही गोवंशी का मांस सप्लाई करने के लिए खड़ी दो बाइक कब्जे में ली। जिसमें एक बाइक का रजिस्ट्रेशन, चेसिस और इंजन नंबर स्पष्ट नहीं हुआ। आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बकरीद के मौके पर ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए वह यह काम करते थे। गोवंशीय को काटकर थैली में पैक करके बाइक से गांवों के अलावा आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे।

सूचना मिलने पर टीम ने गांव में दबिश दी थी। जहां छह आरोपी गोकशी के बाद मांस बेचने के लिए थैली में पैकिंग की तैयारी कर रहे थे। टीम ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक कुंतल गोमांस, अवशेष, औजार और मांस सप्लाई करने में प्रयुक्त होने वाली दो बाइक बरामद की गई हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है।- सिद्धार्थ वर्मा, एसएसपी देहात।

ये भी पढ़ें- बिसौली: ग्राहक की बाइक को लेकर दुकान पर पथराव, पांच घायल

 

संबंधित समाचार