गोरखपुर : सीएम योगी की पहल पर हुआ आस्था और परंपरा का श्रृंगार, 14 जुलाई को होगा लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। आस्था और परंपरा के प्रतीक आध्यात्मिक व सांस्कृतिक स्थलों को संवारने को योगी सरकार ने सदैव प्राथमिकता दी है। उसी का नतीजा है कि ऐसे स्थल आज नए स्वरूप में अपनी ऐतिहासिक प्रासंगिकता को न केवल अक्षुण्ण रखे हुए हैं बल्कि इनके जीर्णोद्धार के बाद आस्था और परंपरा का और सम्मान बढ़ा …

गोरखपुर, अमृत विचार। आस्था और परंपरा के प्रतीक आध्यात्मिक व सांस्कृतिक स्थलों को संवारने को योगी सरकार ने सदैव प्राथमिकता दी है। उसी का नतीजा है कि ऐसे स्थल आज नए स्वरूप में अपनी ऐतिहासिक प्रासंगिकता को न केवल अक्षुण्ण रखे हुए हैं बल्कि इनके जीर्णोद्धार के बाद आस्था और परंपरा का और सम्मान बढ़ा है। आस्था और परंपरा श्रृंगार करते हुए गोरखनाथ ओवरब्रिज के समीप स्थित पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व वाले मानसरोवर शिव मंदिर तथा मंदिर के पास स्थित रामलीला मैदान अंधियारी बाग का कराया गया सौंदर्यीकरण देखते ही बनता है। इन दोनों स्थलों पर हुए जीर्णोद्धार व सौंदर्यी करण कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सावन के पहले दिन अर्थात गुरुवार, 14 जुलाई को करेंगे।

मानसरोवर शिव मंदिर को सजाने-संवारने में 6 करोड रुपए खर्च किए गए हैं। मंदिर परिसर में मल्टीपरपज हॉल, प्रसाधन, 50 लोगों की क्षमता का रैन बसेरा, दो टूरिस्ट शेल्टर, परिसर स्थित सरोवर पर रेड स्टोन रेलिंग, हवन कुंड, रेड स्टोन पाथवे, उद्यान, महिला-पुरुष व दिव्यांग जन के लिए टॉयलेट ब्लॉक, पार्किंग, बाउंड्री वाल का निर्माण, लैंडस्कैपिंग, प्रवेश द्वार, पार्किंग के निर्माण के साथ ही सोलर पैनल तथा विक्टोरिया व गार्डन लाइट लगाए गए हैं।

मानसरोवर शिव मंदिर के पास स्थित रामलीला मैदान (अंधियारीबाग) का जीर्णोद्धार तथा सुंदरीकरण 1. 64 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया है। रामलीला के लिए मंच,ग्रीन रूम, बाउंड्रीवाल, टॉयलेट ब्लॉक, उद्यान, दो प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही लैंडस्कैपिंग भी कराई गई है। रामलीला मैदान में स्थित डॉ बीआर अंबेडकर की प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है।

यह भी पढ़ें –योगी सरकार की नई पहल, अब प्रदेश के हर जिले में बनेगा मॉड्यूल कंपोजिट स्‍कूल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव