गोरखपुर : मंगलवार को हर कमजोर बूथ को जीतने का मंत्र देंगे सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की सफलता को आगामी लोकसभा चुनाव में दोहराने के लिए भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट की अपनी खास रणनीति को फिर धार देना शुरू किया है। बूथ जीता चुनाव जीता के नारे के साथ विधानसभा चुनाव में उतरी भाजपा अब मिशन 2024 के लिए इसी रणनीति पर आगे बढ़ रही है। …

गोरखपुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की सफलता को आगामी लोकसभा चुनाव में दोहराने के लिए भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट की अपनी खास रणनीति को फिर धार देना शुरू किया है। बूथ जीता चुनाव जीता के नारे के साथ विधानसभा चुनाव में उतरी भाजपा अब मिशन 2024 के लिए इसी रणनीति पर आगे बढ़ रही है।

संगठन की निचली इकाई तक पकड़ मजबूत बनाने के लिए भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत बूथों की समीक्षा शुरू की है। अभियान में उन बूथों को चिह्नित किया गया है जिन पर विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन कमजोर रहा था। ऐसे कमजोर बूथों को चिह्नित कर वहां पार्टी के कमजोर रहने के कारणों की समीक्षा करते हुए बूथ की सामाजिक, राजनीतिक स्थिति के मुताबिक रणनीति बनाकर पार्टी की स्थिति को मजबूत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर दौरे के दौरान शहर विधानसभा क्षेत्र में राप्तीनगर मंडल के पांच बूथों की समीक्षा करेंगे। महानगर में पासपोर्ट कार्यालय के पास एंबियंश वैंक्वेंट हॉल में अपराह्न तीन बजे से आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री राप्तीनगर मंडल के बूथ संख्या 137,138,139,140,141 के अध्यक्ष व बूथ समिति के पदाधिकारियों आैर भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री इन बूथों पर पार्टी के कमजोर रहने के कारणों की समीक्षा करने के साथ इन्हें जीतने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें –बरेली: तीन साल से स्कूलों में स्काउट गाइड की गतिविधियां सिर्फ कागजों तक सिमटीं, बीएसए ने दिए सख्त निर्देश

संबंधित समाचार