वाराणसी: ज्ञानवापी मामले में कानूनी लड़ाई के लिये नया ट्रस्ट गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर विवाद से जुड़े कानूनी मामले की अदालती लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिये नये ट्रस्ट का गठन किया गया है। इस मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि श्रृंगार गौरी स्थल से जुड़े मुकदमे के …

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर विवाद से जुड़े कानूनी मामले की अदालती लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिये नये ट्रस्ट का गठन किया गया है। इस मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि श्रृंगार गौरी स्थल से जुड़े मुकदमे के लिये गठित ट्रस्ट का नाम ‘श्रीआदिमहादेव काशी धर्मालय मुक्ति न्यास’ होगा।

उन्होंने कहा कि इस ट्रस्ट के माध्यम से ही काशी विश्वनाथ- ज्ञानवापी मस्जिद परिसर मामले से जुड़े सभी मुकदमों की कानूनी लड़ाई लड़ी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रस्ट की अध्यक्षता हरीशंकर जैन करेंगे, जबकि इसमें 11 मुख्य ट्रस्टी एवं चार महिलाओं सहित 21 ट्रस्टी होंगे।

उन्होंने इस मुकदमे में हिंदू पक्ष की कानूनी जीत के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह लंबी कानूनी लड़ाई है लेकिन अंतत: जीत उनके पक्ष की ही होगी। गौरतलब है कि यह मामला जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में चल रहा है और इस पर अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी: ज्ञानवापी में मुस्लिमों का प्रवेश रोकने की अर्जी पर आज होगी सुनवाई

संबंधित समाचार