फर्रुखाबाद : पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रूखाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले के कोतवाली मोहम्मदाबाद एवं एसओजी पुलिस टीम से, मुठभेड़ में गोली लगने से, गंभीर रूप से घायल हुए दो कुख्यात बदमाशों सहित कुल पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान …

फर्रूखाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले के कोतवाली मोहम्मदाबाद एवं एसओजी पुलिस टीम से, मुठभेड़ में गोली लगने से, गंभीर रूप से घायल हुए दो कुख्यात बदमाशों सहित कुल पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में, मुखबिर की सूचना पर, कोतवाली मोहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद एवं एसओजी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक बलराज भाटी ने, अपने दल बल के साथ रविवार रात करीब 11ः00 बजे कोतवाली क्षेत्र के धीरपुर, पखना मार्ग से ग्राम रठौरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्ती कर रहे थे।

इस दौरान किसी वारदात को अंजाम देने के लिए, योजना बना रहे कुख्यात बदमाशों से, मुठभेड के बाद 25000 के इनामी बदमाश रामजीत बाथम निवासी बबुरारा एवं हिस्ट्रीशीटर महावीर राजपूत निवासी रसूलपुर, विकास उर्फ लालू राठौर निवासी ग्राम बबुरारा थाना नवाबगंज के साथ ही बृजेश बाथम व उसके साथी, संतोष बाथम निवासी मोहल्ला सुदर्शन दास थाना अलीगंज जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें –गाजियाबाद : काशी विश्वनाथ की तर्ज पर दूधेश्वर मंदिर कोरिडोर बनाने की मांग

संबंधित समाचार