आज मुरादाबाद मंडल को उपहार देंगे सूर्य प्रताप शाही
मुरादाबाद,अमृत विचार। खेती-किसानी के लिए प्रसिद्ध मंडल को कृषि विज्ञान केंद्र का उपहार मिलने जा रहा है। मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही गजरौला के तारापुर स्थित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे। मुरादाबाद में बनने वाले भवन के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। गोष्ठियों में किसानों से संवाद करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों में यह जानकारी दी …
मुरादाबाद,अमृत विचार। खेती-किसानी के लिए प्रसिद्ध मंडल को कृषि विज्ञान केंद्र का उपहार मिलने जा रहा है। मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही गजरौला के तारापुर स्थित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे। मुरादाबाद में बनने वाले भवन के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। गोष्ठियों में किसानों से संवाद करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों में यह जानकारी दी है।
मंगलवार की सुबह कृषि मंत्री दिल्ली स्थित यूपी भवन से मार्ग के रास्ते मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे हापुड़ में विभागीय निरीक्षण करेंगे। उसके बाद 11 बजे गजरौला के तारापुर स्थित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वर्चुअली संबोधित करेंगे। वहीं मुरादाबाद से केवीके अथवा प्रशासनिक भवन कार्यालय के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। कृषि मंत्री अमरोहा के गुलरिया स्थित निर्माणाधीन मैंगो पैक हाउस का निरीक्षण करेंगे।
दोपहर बाद 3:45 बजे बिलारी पहुंचेंगे, जहां कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित कृषक गोष्ठी को संबोधित करेंगे। कृषि विभाग और कृषि शिक्षा विभाग से जुड़े महकमों ने इसकी खास तैयारी की है। कृषि मंत्री किसानों से संवाद में सरकार की योजनाओं के मद्देनजर किसानों के प्रश्नों का उत्तर देंगे। खेती को मुनाफे का कारोबार साबित करने वाले प्रयासों की चर्चा करेंगे।
गोष्ठी के बाद कृषि मंत्री सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वह मंडल में कृषि आधारित कार्यक्रमों की रूपरेखा की चर्चा करेंगे। कार्यकर्ताओं से मिलकर सरकार के प्रयासों की जमीनी हकीकत पता करेंगे। वह संगठन के कार्य और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रस्तावित गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। सर्किट हाउस में वह चुनिंदा किसानों से भी मुलाकात करेंगे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कर्मपथ पर आगे बढ़े यूपी पीएसी के 917 जवान
