बढ़ती आबादी को लेकर सीएम योगी के दिए बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- ‘जनसंख्या विस्फोट मजहब की नहीं, मुल्क….

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के विश्व जनसंख्या दिवस पर बढ़ती आबादी को लेकर दिए बयान पर अब बहस छिड़ी हुई है। बयान पर हो रही बहस को लेकर बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान सामने आया है। बढ़ती आबादी को लेकर दिए गए बयान पर मुख्तार अब्बास …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के विश्व जनसंख्या दिवस पर बढ़ती आबादी को लेकर दिए बयान पर अब बहस छिड़ी हुई है। बयान पर हो रही बहस को लेकर बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान सामने आया है। बढ़ती आबादी को लेकर दिए गए बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- जनसंख्या विस्फोट को धर्म से जोड़ना जायज नहीं। यह पूरे मुल्क की मुसीबत है।

बढ़ती आबादी को लेकर दिए गए बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट कर कहा- बेतहाशा जनसंख्या विस्फोट किसी मजहब की नहीं, मुल्क की मुसीबत है। इसे जाति और धर्म से जोड़ना जायज नहीं। बता दें नकवी का ये बयान तब आया हैं जब उन्होंने हाल ही में केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दिया है। उनका राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो चुका है। मगर चर्चा ये भी है कि बीजेपी उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना सकती है।

सीएम योगी के दिए बयान पर सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा, ज्यादा जनसंख्या किसी भी देश के लिए समस्या होती है, लेकिन सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि कैसे उस समस्या का समाधान हो और कैसे देश विकास के रास्ते पर जाएं और उन्नति करें। साथ ही कैसे रोजगार बड़े और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो यह भी सरकार की जिम्मेदारी होती है सरकार इससे भाग नहीं सकती है।

सीएम योगी ने बढ़ती आबादी को लेकर कहा-एक वर्ग की जनसंख्या बढ़ने से फैलेगी अराजकता

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्व जनसंख्या दिवस पर लखनऊ में एक कार्यक्रम में यूपी की बढ़ती आबादी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े लेकिन हमें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि जनसांख्यिकी असंतुलन पैदा न होने पाए। सीएम ने बात को बढ़ाते हुए कहा कि ऐसा न हो कि किसी वर्ग की आबादी बढ़ने की स्पीड और उनका प्रतिशत ज्यादा हो और जो मूल निवासी हैं, जागरूकता अभियान चलाकर उनकी जनसंख्या नियंत्रिण कर असंतुलन पैदा कर दिया जाए।

विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएम योगी ने कहा था कि जिन देशों की जनसंख्या ज्यादा होती है, वहां जनसंख्या असंतुलन चिंता का विषय है क्योंकि रिलीजियस डेमोग्राफी पर भी इसका असर पड़ता है। एक समय के बाद वहां अव्यवस्था और अराजकता जन्म लेने लगती है, इसलिए जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयासों से जाति, मत-मजहब, क्षेत्र, भाषा से ऊपर उठकर समाज में समान रूप से जागरूकता के व्यापक कार्यक्रम के साथ जुड़ने की जरूरत है।
पढ़ें-World Population Day 2022: CM Yogi बोले- एक वर्ग की जनसंख्या बढ़ने से फैलेगी अराजकता, देखें Video

संबंधित समाचार