रायबरेली: ससुराल वालों ने युवक पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
रायबरेली। ससुराल गए युवक पर उसके ससुराल वालों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसको गंभीर चोट आई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर का है। इस गांव में बाराबंकी जनपद के कोलहदा थाना कोतवाली हैदरगढ़ निवासी सत्यम सिंह की ससुराल है। सत्यम …
रायबरेली। ससुराल गए युवक पर उसके ससुराल वालों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसको गंभीर चोट आई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर का है। इस गांव में बाराबंकी जनपद के कोलहदा थाना कोतवाली हैदरगढ़ निवासी सत्यम सिंह की ससुराल है। सत्यम सिंह की पत्नी प्रिया सिंह अपने मायके में थी। सत्यम सिंह सोमवार को अपनी पत्नी की विदाई के लिए ससुराल आए थे। ससुराल में सत्यम सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि उसके बाद उस पर ससुराल वालों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके गले में गहरा घाव हो गया। ग्रामीणों ने उसको शिवगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर पीड़ित की मां ने अपने बेटे के ससुराल के पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
पढ़ें-सीतापुर: गोलियों की गूंज से खुली ग्रामीण की नींद, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
