मुरादाबाद में देश-प्रदेश के औसत से अधिक है प्रजनन दर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विनोद श्रीवास्तव, अमृत विचार। हैरत मगर हकीकत है कि जिले में प्रजनन दर देश और प्रदेश के औसत से अधिक है। यहां प्रजनन दर के अलावा जन्मदर भी देश व उत्तर प्रदेश के आंकड़ों से अधिक है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आंकड़े इसे साबित कर रहे हैं। देश में प्रजनन दर 2 जबकि मुरादाबाद में …

विनोद श्रीवास्तव, अमृत विचार। हैरत मगर हकीकत है कि जिले में प्रजनन दर देश और प्रदेश के औसत से अधिक है। यहां प्रजनन दर के अलावा जन्मदर भी देश व उत्तर प्रदेश के आंकड़ों से अधिक है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आंकड़े इसे साबित कर रहे हैं। देश में प्रजनन दर 2 जबकि मुरादाबाद में यह 3.2 है।

परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने में मुरादाबाद में जागरुकता की कमी है, इसलिए यहां प्रजनन दर का आंकड़ा देश व प्रदेश से कहीं बढ़कर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में मुरादाबाद जिले की जनसंख्या 36,43,775 है। इसमें यहां के अधिक प्रजनन दर का योगदान स्पष्ट है। जिले में 14-49 आयु में प्रजनन दर देश के आंकड़ों 2, प्रदेश के 2.4 से कहीं बढ़कर 3.2 है। जन्मदर में मुरादाबाद के लोगों ने प्रदेश व देश को पीछे धकेल दिया है।

भारत में जहां जन्मदर 19.5, प्रदेश में 25.1 है, वहीं मुरादाबाद में 25.2 है। हालांकि लिंगानुपात में मुरादाबाद पीछे है। इसको देखते हुए जिले में परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए लोगों को और अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है, क्योंकि यहां नसबंदी कराने में पुरुषों की रुचि कम है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में मार्च तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो पुरुष नसंबदी के 73 के लक्ष्य के अनुपात में केवल 13 पुरुषों ने नसबंदी कराई है। नसबंदी कम होने में आशाओं की निष्क्रिय भूमिका भी एक वजह है, क्योंकि जिले में 2300 आशा स्वास्थ्य कर्मी हैं। यदि हर आशा महीने में एक नसंबदी भी कराती तो यह आंकड़ा साल में 30600 पर पहुंच जाता। इसको देखते हुए इस वर्ष जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े में परिवार नियोजन के साधनों के प्रति नव दंपतियों को जागरूक करने के लिए आशा और एएनएम को घर-घर भेजा जा रहा है।

जिले की जनसंख्या 36,43,775 है। जिले में 14-49 आयु में प्रजनन दर देश के आंकड़े 2, प्रदेश के 2.4 से कहीं बढ़कर 3.2 है। जिले में वर्तमान वित्तीय वर्ष में परिवार नियोजन के साधनों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे बढ़ते जनसंख्या पर अंकुश लग सके। -रघुवीर सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम

जन्म दर और प्रजनन दर के आंकड़े
–                      भारत       उत्तर प्रदेश              मुरादाबाद
जन्मदर              19.5          25.1                     25.2
प्रजनन दर           2               2.4                       3.2

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : उपाय बेअसर, बढ़ रही जनसंख्या

संबंधित समाचार