मुरादाबाद : पासिंग आउट परेड के दौरान हादसा, पेड़ गिरने से दो महिलाएं घायल
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को पीएसी जवानों की परेड के दौरान हादसा हो गया। 24वींं वाहिनी पीएसी में परेड़ के दौरान एक सूखा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से परेड के दौरान ही हड़कंप मच गया। हादसे में दो पीएसी सिपाहियों की मां घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को पीएसी जवानों की परेड के दौरान हादसा हो गया। 24वींं वाहिनी पीएसी में परेड़ के दौरान एक सूखा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से परेड के दौरान ही हड़कंप मच गया। हादसे में दो पीएसी सिपाहियों की मां घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। सुबह करीब 10 बजे तक मैदान में रिक्रूट और उनके परिजन पहुंच चुके थे। एक तरफ पंडाल लगाकर परिजनों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। परेड शुरू होने के बाद इस पंडाल के पास खड़ा एक सूखा पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ की जद में दो रिक्रूट की मां आ गईं। परेड के दौरान हुए इस हादसे से अफरातफरी मच गई। जख्मी महिला को तुरंत एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कर्मपथ पर आगे बढ़े यूपी पीएसी के 917 जवान
