बहराइच: बाइक और कार में भिड़ंत, मां-बेटे की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा बहराइच मार्ग पर गिर गिट्टी गांव के निकट रिश्तेदारी से वापस लौट रहे बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान मां बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरगिट्टी के पास नानपारा …

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा बहराइच मार्ग पर गिर गिट्टी गांव के निकट रिश्तेदारी से वापस लौट रहे बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान मां बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरगिट्टी के पास नानपारा लखीमपुर हाईवे पर रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे मां बेटे को कार सवार ने ठोकर मार दिया। सोमवार रात को राजू बेटा रामगुलाम उम्र 35 साल अपनी मां रमावती उम्र 55 साल निवासी ग्राम शंकरपुर थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर बाइक संख्या यूपी बीई 3645 से ग्राम झाला थाना मोतीपुर रिश्तेदारी में आए थे।

इसके बाद वह घर वापस लौट रहा था। लखीमपुर की तरफ से आ रही आल्टो कार 32 जी टी 6687 के चालक द्वारा ग्राम गिरगिट्टी के पास मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई तथा मां बेटे गम्भीर रूप से घायल हो गए।

जिनको थानाध्यक्ष मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहीपुरवा भेजवाया गया।जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 369/2022 धारा 279 /304ए /427 भा द वि के तहत पंजीकृत कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

पढ़ें-गाजियाबाद में पुलिस के सामने लड़कियों का हाईबोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर की लड़के की जमकर धुनाई

संबंधित समाचार