कानपुर देहात में हुआ दर्दनाक हादसा: कच्चा मकान ढहने से दो की मौत, चार घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात। दुआरी गांव में मकान के आगे बने कच्चे बरामदे की छत व दीवार अचानक ढह गई। इससे नीचे बैठे छह लोग मलवे में दब गए। हादसे में मासूम व युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। गजनेर थाना क्षेत्र के दुआरी गांव निवासी राजकुमार के मकान के आगे कच्चा …

कानपुर देहात। दुआरी गांव में मकान के आगे बने कच्चे बरामदे की छत व दीवार अचानक ढह गई। इससे नीचे बैठे छह लोग मलवे में दब गए। हादसे में मासूम व युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। गजनेर थाना क्षेत्र के दुआरी गांव निवासी राजकुमार के मकान के आगे कच्चा बरामदा बना है। जिसकी दीवार मिट्टी व छत धन्नी से पटी हुई थी।  मंगलवार की सुबह राजकुमार का दामाद निवासी सेरूवा थाना गजनेर छोटेलाल (28) अपने भतीजे रिंकू (18) के साथ ससुराल दुआरी आया था।

दामाद के आने राजकुमार व उनकी पत्नी रानी बरामदे में बैठकर बातचीत कर रहे थे। वहीं पर राजकुमार की पौत्री स्रेजल व काजल खेल रही थी। इसी दौरान बरामदे की छत व दीवार ढह गई। इससे वहां पर बैठे सभी पांचों लोग मलवे में दब गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहंचे। ग्रामीणों ने मलवे को हटाकर सभी को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवनखेड़ा ले गए।

जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ राहुल नड्डा ने छोटेलाल व सेजल (5) वर्ष को म्रत घोषित कर दिया। जबकि राजकुमार (52), रानी (50), काजल (8) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि मामूली रूप से घायल रिंकू का वहीं पर उपचार किया गया। म्रतक युवक मजदूरी करता था। ग्राम प्रधान रेखा सिंह के पति शिशुपाल सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं कानूनगो हरिशंकर शुक्ला नेघटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष शिव प्रकास सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ससुराल पहुंचने के चंद मिनट में हादसा

छोटेलाल के ससुराल दुआरी गांव पहुंचने के चंद मिनट बाद ही हादसा हो गया। जिसमे उसकी जान चली गई। लोगों ने बताया कि दामाद के घर में आने पर चाय-पानी का प्रबंध किया जा रहा। इसी दौरान कच्ची छत व दीवार भर-भराकर गिर पडी और छोटेलाल व सेजल की दबने से मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम इस बात की जानकारी देते हुये बताया कि थाना गजनेर पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टूटकर गिरी डाल, दादी-पोते की मौत

संबंधित समाचार