मेरठ : बारिश ने दी गर्मी से राहत, कई इलाको में हुआ जलभराव
मेरठ, अमृत विचार। मेरठ में मंगलवार को सुबह झमाझम बारिश हुई। सुबह हुई बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की, लेकिन शहर के कई इलाको में जलभराव भी हुआ। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मंगलवार की सुबह राहत भरी रही। आसमान परसुबह-सवेरे काले बादल धीरे-धीरे बारिश में …
मेरठ, अमृत विचार। मेरठ में मंगलवार को सुबह झमाझम बारिश हुई। सुबह हुई बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की, लेकिन शहर के कई इलाको में जलभराव भी हुआ।
बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मंगलवार की सुबह राहत भरी रही। आसमान परसुबह-सवेरे काले बादल धीरे-धीरे बारिश में बदल गए। तेज झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे मेरठ समेत सभी जिलों में लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है।
मंगलवार की सुबह मौसम ने काफी राहत दी है। देखते ही देखते मौसम का मिजाज बदला और आसमान पर काले बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा होने से मौसम ने करवट बदल ली। सुबह करीब 8:45 बजे तेज झमाझम बारिश शुरू हुई। मूसलाधार बारिश के कारण मेरठ में हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
मेरठ में मोदीपुरम, कंकरखेड़ा के अलावा रुड़की रोड और शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव की समस्या से शहर वासियों को परेशान होना पड़ा। नगर निगम के सफाई करने के दावे बारिश में फेल हो गए नालों से निकलता हुआ पानी सड़कों पर पहुंच गया, जिस कारण से शहर वासियों को परेशान होना पड़ा।
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि इस बारिश से जहां गर्मी से शहर वासियों को राहत मिलेगी। वहीं फसलों के लिए भी यह बारिश लाभकारी होगी। बारिश न होने के कारण उमस और बढ़ते तापमान के साथ गर्मी परेशान कर रही थी।
