अमरोहा : करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में लगे नल से पानी भरते समय नल में उतरे करंट से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत होने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहेलिया निवासी चमनवीर पुत्र हरपाल सिंह (25) मंगलवार को अपने घर …

हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में लगे नल से पानी भरते समय नल में उतरे करंट से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत होने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सहेलिया निवासी चमनवीर पुत्र हरपाल सिंह (25) मंगलवार को अपने घर में लगे नल से पानी भर रहा था। इस दौरान पास में खड़े विद्युत पोल में अचानक फाल्ट हो गया। जिससे नल में करंट उतर आया। इसी दौरान करंट से चमनवीर झुलस गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।आनन फानन में परिजनों ने युवक को एक निजी अस्पताल में दिखाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ने पत्नी मनीषा के अलावा अपने दो दो छोटे-छोटे बच्चो को अपने पीछे छोड़ा है। मृतक की चार वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वह खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : हाईवोल्टेज करंट ने ली पिता-पुत्र की जान, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार