आगरा : बीएसएनएल पर बकाया है करोड़ों का टैक्स, हो सकती है कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। सरकारी उपक्रमों पर देनदारियां बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड के ऊपर छावनी परिषद का करोड़ों रुपया बकाया है। कंपनी ने कई वर्षों से टैक्स नहीं चुकाया है। जिसे वसूलने के लिए छावनी परिषद लगातार प्रयास कर रहा है। कई बार नोटिस भी …

आगरा, अमृत विचार। सरकारी उपक्रमों पर देनदारियां बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड के ऊपर छावनी परिषद का करोड़ों रुपया बकाया है। कंपनी ने कई वर्षों से टैक्स नहीं चुकाया है। जिसे वसूलने के लिए छावनी परिषद लगातार प्रयास कर रहा है। कई बार नोटिस भी दिया जा चुका है।

बताते चलें कि बीएसएनएल छावनी का सबसे बड़ा बकायेदार है। जिस पर तकरीबन 10 करोड़ रुपये बकाया हैं। बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। ऐसे में आगरा छावनी परिषद को करोड़ों रूपया देने के लिए उसके पास नहीं है। बहराल छावनी परिषद ने एक बार फिर नोटिस जारी कर बकाया जमा करने को कहा है। अगर इस बार भी बकाया जमा नहीं हुआ तो छावनी परिषद उचित कार्रवाई करने की फिराक में है।

यह भी पढ़ें –बड़ा हादसा टला, स्कूल में सुरक्षा दीवार गिरी, बाल-बाल बचे बच्चे, पांच वाहन क्षतिग्रस्त

संबंधित समाचार