अयोध्या : मुनादी से गुस्से में व्यापारी, रणनीति बना करेंगे आंदोलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्रशासन की मुनादी के बाद से व्यापारी आक्रोशित हो उठे हैं। लामबंद व्यापारियों ने मंगलवार को हनुमानगढ़ी के निकट राजद्वार पार्क में एक जरूरी मीटिंग बुलाई। इस दौरान प्रशासन की वादा खिलाफी का विरोध करते हुए व्यापारियों ने तय किया है कि जल्द ही वह अपनी रणनीति बनाकर जन आंदोलन करेंगे। उन्होंने …

अयोध्या, अमृत विचार। प्रशासन की मुनादी के बाद से व्यापारी आक्रोशित हो उठे हैं। लामबंद व्यापारियों ने मंगलवार को हनुमानगढ़ी के निकट राजद्वार पार्क में एक जरूरी मीटिंग बुलाई। इस दौरान प्रशासन की वादा खिलाफी का विरोध करते हुए व्यापारियों ने तय किया है कि जल्द ही वह अपनी रणनीति बनाकर जन आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन डराने का काम कर रहा है। उसने 13 जुलाई का अल्टीमेटम दिया है, जबकि बुधवार को ही गुरु पूर्णिमा पड़ रही है। ऐसे में यहां बुल्डोजर क्या पैर रखने तक की जगह नहीं होगी। हम भी बुधवार शाम तक नई रणनीति बनाकर आंदोलन का ऐलान कर देंगे।

व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता ने बताया व्यापारी लोग सावन मेले की तैयारी में लगे थे, लेकिन अचानक एक दिन में 13 जुलाई तक दुकान खाली करने की मुनादी कराये जाने से दुकानदार आक्रोशित हैं, क्योंकि जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि दुकान के पीछे जमीन व विस्थापित होने वाले दुकानदारों को उसी क्षेत्र में दुकान देने के बाद ही चौड़ीकरण कार्ययोजना को आगे बढ़ाया जायेगा। प्रशासन ने पहले व्यापारियों को विभिन्न तरीके के प्रलोभन देकर लिखित सहमति ले ली, लेकिन अब दुकान खाली करने का फरमान दे दिया।

श्रृंगारहाट बैरियर से जन्मभूमि तक चौड़ीकरण में करीब 500 व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं व 200 व्यापारियों की पूरी दुकान विस्थापित हो रही है। व्यापारी समाज अपने हितों को बचाने व प्रशासन द्वारा किये गये वादे को पूरा कराने के लिए जल्द आन्दोलन करेगा। आनंद रावत, सुनील गुप्ता, राकेश कुमार, रमेश गुप्ता, बब्लू गुप्ता, महेश, राम चंदर गुप्ता, विपिन, राकेश गुप्ता, विनोद आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें –विजयन ने विदेश मंत्री के केरल दौरे पर कसा तंज, कहा- यह दौरा 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है

संबंधित समाचार