England vs India : विराट कोहली पहले वनडे से बाहर, इस प्लेयर को मिली जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच लंदन के ओवल में खेला जा रहा है। टीम के स्टार प्लेयर और पूर्व कप्तान विराट कोहली पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। चोट की वजह से विराट कोहली को टीम से बाहर बैठना पड़ा है।  बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि कोहली …

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच लंदन के ओवल में खेला जा रहा है। टीम के स्टार प्लेयर और पूर्व कप्तान विराट कोहली पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। चोट की वजह से विराट कोहली को टीम से बाहर बैठना पड़ा है।  बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि कोहली के साथ अर्शदीप को भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है। वे भी पेट के एक हिस्से में खिंचाव की वजह से नहीं खेल पाएंगे।

विराट की जगह श्रेयस को मौका
विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर श्रेयस अय्यर खेलते हुए नज़र आएंगे। जो अभी तक मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन जब विराट बाहर हैं तो उन्हें टॉप ऑर्डर में मौका दिया जा रहा है। श्रेयस अय्यर ने अभी तक 26 वनडे मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम 947 रन हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, युज़वेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह ।

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जॉस बटलर (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, मोईन अली, क्रेग ओवर्टन, रीसी टोप्ली, ब्राइडन कार्स, डेविड विली।

ये भी पढ़ें : Wimbledon 2022 : विम्बलडन की टिकट बिक्री में देखी गई 25000 की कमी

 

संबंधित समाचार