हरदोई : चाचा ने भतीजी को गोद से खींच कर जमीन पर पटका, इलाज के दौरान हुई मौत
हरदोई, अमृत विचार। 30 दिन की मासूम आशिकी को उसके अपने ही चाचा ने मां की गोद से छीन कर ज़मीन पर पटक दिया। जिससे मासूम बुरी तरह ज़ख्मी हो गई थी। इसके बाद उसे हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसने मंगलवार को 7 वें दिन दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की …
हरदोई, अमृत विचार। 30 दिन की मासूम आशिकी को उसके अपने ही चाचा ने मां की गोद से छीन कर ज़मीन पर पटक दिया। जिससे मासूम बुरी तरह ज़ख्मी हो गई थी। इसके बाद उसे हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसने मंगलवार को 7 वें दिन दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
बताते हैं कि पाली थाने के लखमापुर निवासी रामदेव और उसके भाई किशन के बीच 4 जुलाई को आपसी बातचीत पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद से दोनों के बीच मनमुटाव पैदा हो गया। रामदेव और उसकी पत्नी 6 जुलाई अपनी 30 दिन की मासूम बच्ची आशिकी को गोद ले कर दवा लेने जा रहे थे। बताया गया है कि इसी बीच रास्ते में किशन मिल गया। पहले तो उसने गाली-गलौज की इसके बाद मासूम आशिकी को उसकी मां की गोद से छीन कर ज़मीन पर पटक दिया। जिससे मासूम बच्ची बुरी तरह ज़ख्मी हो गई। रामदेव पहले उसे सीएचसी ले गया। जहां हालत बिगड़ती देख हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया।
जहां मंगलवार को 7 वें दिन उस मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोप लगाया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जा सकता है।
