सीतापुर: तेज रफ्तार अनुबंधित बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर/बिसवां। तेज रफ्तार अनुबंधित बस की टक्कर से अंबेडकरनगर निवासी साइकिलसवार बुजुर्ग की मौत हो गयी। कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। जिला अम्बेडकरनगर के ग्राम ग्राम कुसौरा पोस्ट नूरपुरकला निवासी छोटेलाल (57) पुत्र रामकुबेर साइकिल पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। कोतवाली बिसवां अंतर्गत बिसवां सीतापुर …

सीतापुर/बिसवां। तेज रफ्तार अनुबंधित बस की टक्कर से अंबेडकरनगर निवासी साइकिलसवार बुजुर्ग की मौत हो गयी। कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। जिला अम्बेडकरनगर के ग्राम ग्राम कुसौरा पोस्ट नूरपुरकला निवासी छोटेलाल (57) पुत्र रामकुबेर साइकिल पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।

कोतवाली बिसवां अंतर्गत बिसवां सीतापुर मार्ग पर निकट छोटा चौराहा स्थित लखनउवा स्वीट के सामने लखनऊ से आ से आ रही तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साईकिल सवार वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी एम्बुलेंस को दी।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को बिसवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोगों की मदद से ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना बिसवां कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज: एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, बेटे की मौत, मां-बाप घायल

संबंधित समाचार