बरेली: 54 ग्राम पंचायत में खाली चल रहे पंचायत सहायक के पद, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
बरेली, अमृत विचार। मंडल के बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं व पीलीभीत में अधिकतर पंचायत भवन बनकर तैयार हो गए हैं लेकिन 54 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। जिस वजह से काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसा नहीं कि इन ग्राम पंचायतों में सहायकों की तैनाती नहीं की गई …
बरेली, अमृत विचार। मंडल के बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं व पीलीभीत में अधिकतर पंचायत भवन बनकर तैयार हो गए हैं लेकिन 54 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। जिस वजह से काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसा नहीं कि इन ग्राम पंचायतों में सहायकों की तैनाती नहीं की गई थी, लेकिन कहीं पर देरी से मानदेय मिलने के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी या फिर दूसरी जगह नौकरी मिलने से पंचायत सहायक पद से इस्तीफा दे दिया।
जिम्मेदारों द्वारा उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। पंचायत सहायकों की तैनाती न होने की कारण मिनी सचिवालयों का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उप निदेशक पंचायत महेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व में चयन प्रक्रिया के बाद तमाम पंचायत सहायकों ने या तो ज्वॉइन नहीं किया या फिर ज्वॉइन करने के बाद छोड़ दिया था। जल्द ही दोबारा से चयन प्रक्रिया कराई जाएगी। जिससे कार्य विधिवत रूप से शुरू हो सके।
जिला – ग्राम पंचायत – पंचायत सहायक की संख्या – खाली पद
- बरेली – 1193 – 1178 – 15
- पीलीभीत – 720 – 713 – 07
- शाहजहांपुर – 1069 – 1046 – 23
- बदायूं – 1038 – 1029 – 09
यह भी भी पढ़ें- बरेली: जिले में आठ स्थानों पर कांवड़ यात्रियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
