लखीमपुर-खीरी: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार महिलाओं सहित सात लोग घायल
पसगवां, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गणेशापुर में भूमि विवाद में दो पक्षों में धारदार हथियार और लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के चार महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। ग्राम गणेशापुर में जयदेवी पत्नी चेतराम की पैतृक जमीन पर विरोधी शिवदयाल, राजपाल आदि नींव भर रहे थे। मना करने पर शिवदयाल ने …
पसगवां, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गणेशापुर में भूमि विवाद में दो पक्षों में धारदार हथियार और लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के चार महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। ग्राम गणेशापुर में जयदेवी पत्नी चेतराम की पैतृक जमीन पर विरोधी शिवदयाल, राजपाल आदि नींव भर रहे थे।
मना करने पर शिवदयाल ने अपने साथियों संग उसके घर मे घुसकर लाठी डंडों से पिटाई कर जयदेवी (60),रिंकी (25 )पुत्री चेतराम ,रोली (13) पुत्री चेतराम ,विश्राम (50) ,तारावती(45) पत्नी विश्राम घायल हो गए। दूसरे पक्ष के शिवदयाल ने विश्राम ,चेतराम आदि पर लाठी डंडो और धारदार हथियार से पिटाई कर उसे और उसके भतीजे राम गोपाल (25)को घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: रहस्यमय ढंग से तीन किशोर घर से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
