बरेली: शिक्षकों से धन उगाही के मामले में आरोपियों पर होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। क्यारा बीआरसी में ऑडिट के नाम पर शिक्षकों द्वारा की गई कथित धन उगाही की जांच शुरू हो गई है। इस मामले में वायरल वीडियो भी उच्चाधिकारियों के हाथ लग गए हैं। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। मंगलवार को मामले की जांच करने बीआरसी …

बरेली, अमृत विचार। क्यारा बीआरसी में ऑडिट के नाम पर शिक्षकों द्वारा की गई कथित धन उगाही की जांच शुरू हो गई है। इस मामले में वायरल वीडियो भी उच्चाधिकारियों के हाथ लग गए हैं। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। मंगलवार को मामले की जांच करने बीआरसी पहुंचे एडी बेसिक गिरिवर सिंह ने संकेत दिए हैं कि इस प्रकरण का संज्ञान शासन में बैठे उच्चाधिकारियों ने भी ले लिया है, पूरी जांच गंभीरता से की जा रही है। उधर, आरोपी खुद को बचाने के लिए शिक्षक नेताओं व शिक्षकों का सहारा लेने में जुट गए हैं।

मामले में जांच करने पहुंचे एडी बेसिक ने बीईओ से ऑडिट शेडयूल, ऑडिट के दौरान सीसीटीवी की पूरी रिकार्डिंग और ऑडिट के लिए पहुंचे सभी स्कूलों का ब्योरा मांगा है। जांच को पहुंचे एडी बेसिक के सामने पूरे प्रकरण को निराधार बताने के लिए कार्यालय में पहले से ही चुनिंदा शिक्षकों व शिक्षक नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ था। उच्चाधिकारी ने शिक्षकों की समस्या जानने के लिए सभी को एक-एक कर आने के लिए कहा, लेकिन शिक्षकों व शिक्षक नेताओं ने अपनी समस्याएं बताने के बजाय खंड शिक्षा अधिकारी की प्रशंसा में कसीदे पढ़ना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय पहुंच कर उपस्थिति पंजिका सहित कई जरूरी दस्तावेजों की जांच की।

बीआरसी कार्यालय में धन उगाही का मामला बेहद गंभीर है। इस प्रकरण की हर प्रकार से गंभीरता से जांच की जा रही है। मुख्य रूप से वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगीगिरिवर सिंह, एडी बेसिक।

यह भी पढ़ें- बरेली: अपने से सात साल छोटे युवक के साथ फरार हुई युवती, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार