बदायूं: कांवड़ यात्रा के चलते वाहनों का रूट रहेगा डायवर्ट
अमृत विचार, बदायूं। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्ट किया गया है। रोडवेज बस, निजी व व्यवसायिक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। 14 जुलाई से 15 अगस्त तक हर शुक्रवार को शाम 8 बजे से सोमवार को 5 बजे तक और 26 जुलाई को श्रावण शिवरात्रि के दृष्टिगत 25 जुलाई को 8 …
अमृत विचार, बदायूं। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्ट किया गया है। रोडवेज बस, निजी व व्यवसायिक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। 14 जुलाई से 15 अगस्त तक हर शुक्रवार को शाम 8 बजे से सोमवार को 5 बजे तक और 26 जुलाई को श्रावण शिवरात्रि के दृष्टिगत 25 जुलाई को 8 बजे से 27 जुलाई को 5 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह की ओर से बरेली, शाहजहांपुर, फर्रूखाबाद, कासगंज, मुरादाबाद, एटा, अलीगढ़, संभल, अमरोहा, हापुड़ और रामपुर जिले के एसएसपी को अवगत कराया गया है।
व्यवसायिक वाहन फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर से बदायूं होकर आगरा, कासगंज, दिल्ली आने और जाने वाला ट्रैफिक उसावां, उसहैत से होकर म्याऊं, डहरपुर, दातागंज, बेलाडांडी से फतेहगंज पूर्वी से बरेली आंवला से बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा से अलीगढ़ होते हुए जाएंगे। बरेली से कासगंज, आगरा, दिल्ली जाने वाले वाहन आंवला से बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगए़ होते हुए जाएंगे। मुरादाबाद से बदायूं होकर कासगंज, आगरा, दिल्ली जाने वाले वाहन बिसौली से सहसवान, गुन्नौर होते हुए अलीगढ़ होते हुए गुजरेंगे।
मुरादाबाद से चंदौसी से बदायूं होकर फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर के वाहन बिसौली से आंवला, बरेली, फतेहगंज पूर्वी, बेलाडांडी, दातागंज, डहरपुर, म्याऊं, उसावां होते हुए गुजरेंगे। कासगंज, आगरा, दिल्ली से बदायूं होकर मुरादाबाद, बरेली, फर्रूखाबाद आने व जाने वाले वाहन अलीगढ़ से नरौरा, सहसवान, बिसौली, आंवला, बरेली, फतेहगंज पूर्वी,
बेलाडांडी, दातागंज, डहरपुर, म्याऊं, उसावां होते हुए जाएंगे। रोडवेज बसें और निजी वाहन के लिए अलग से रूट डायवर्ट रहेगा। बदायूं से बरेली जाने वाली रोडवेज बसें व निजी वाहन नवादा चौकी, कुंवरगांव, आंवला, अलीगंग, गैनी, अखा, रामगंगा, लाल फाटक होते हुए जाएंगे। बदायूं से कासगंज, आगरा, दिल्ली को जाने और जाने वाली रोडवेज बस व निजी वाहन पुलिस लाइन चौराहा, दातागंज तिराहा, खेड़ा नवादा, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए गुजरेंगे।
बदायूं से फर्रूखाबाद आने और जाने वाली रोडवेज बस व निजी वाहन दातागंज तिराहे से रेलवे क्रासिंग, डहरपुर, दातागंज, बेलाडांडी, जैतीपुर, मदनापुर, जलालाबाद होते हुए जाएंगी। बदायूं नगर से एटा, अलीगढ़ आने व जाने वाला यातायात जालंधरी सराय से शेखूपुर, कादरचौक, कादराबाद होते हुए गुजरेंगे। रास्तों पर बैरिकेटिंग और पुलिस की तैनाती करके यातायात रोका जाएगा।
