लखनऊ : डायरिया के चार नये मामले आये सामने, एक मरीज में कॉलरा की पुष्टि
लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी के अलीगंज स्थित फतेहपुर इलाके में आज डायरिया के चार नये मामले मिले हैं,वहीं एक मरीज में कॉलरा की पुष्टि हुई है। हालांकि जिस मरीज में कालरा की पुष्टि हुई है ,वह स्वस्थ बताया जा रहा है। आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ.जी एस बाजपेयी ने इलाके …
लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी के अलीगंज स्थित फतेहपुर इलाके में आज डायरिया के चार नये मामले मिले हैं,वहीं एक मरीज में कॉलरा की पुष्टि हुई है। हालांकि जिस मरीज में कालरा की पुष्टि हुई है ,वह स्वस्थ बताया जा रहा है।
आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ.जी एस बाजपेयी ने इलाके का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मुहैया कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया।
डायरिया फैलने का क्या रहा कारण
फतेहपुर में डायरिया फैलने का कारण गंदे पानी की सप्लाई होना बताया जा रहा है। पाइप लाइन में सीवर का पानी आ रहा था,जिसको ठीक करने का काम किया जा रहा है। बताया यह जा रहा है कि गलत तरीके से पानी का कानेक्शन लेने के चलते जगह-जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होती हैं, जो बाद में गंदे पानी का कारण बनती हैं।
कालरा कैसे होता खतरनाक
हैजा या कॉलरा एक बैक्टीरियल संक्रमण है,कालरा विब्रियो कॉलेरी नामक जीवाणु से फैलता है ,जो की आमतौर पर पानी या भोजन में पाए जाते हैं, यह एक गंभीर रोग होता है जिसमे गंभीर डायरिया और डिहाइड्रेशन हो सकता है। यदि तत्काल इलाज न मिले तो मरीज की मौत भी हो सकती है।
लक्षण
इस बीमारी में चावल के माड़ की तरह पतले दस्त व उल्टियां होती हैं। प्यास बहुत अधिक लगती है साथ ही युरीन कम आता है। गंभीर अवस्था में पहुंचने पर हाथ व पैर में अकड़न होने लगती है।
यह भी पढ़ें –बदायू: विद्यालय में बच्चे के झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल
