गोरखपुर : सीएम योगी ने दिया बूथ पर जीत का मंत्र, कार्यकर्ताओं से कही यह बात
गोरखपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शहर विधानसभा क्षेत्र के राप्तीनगर मंडल के पांच बूथों पर भाजपा की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथों पर सक्रियता बढ़ाकर भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा ने बूथ पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कवायद …
गोरखपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शहर विधानसभा क्षेत्र के राप्तीनगर मंडल के पांच बूथों पर भाजपा की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथों पर सक्रियता बढ़ाकर भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा ने बूथ पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कवायद शुरू की है। विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर कम मतदान हुआ अथवा जहां भाजपा का प्रदर्शन कमजोर रहा उन्हें चिह्नित किया गया है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंन्तर्गत ऐसे कमजोर बूथों को जीतने के लिए बूथवार रणनीति बनायी जा रही है। इन बूथों पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने की जिम्मेदारी पार्टी नेताओं को सौंपी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एंबियंश वैक्वेट हॉल में शहर विधानसभा क्षेत्र के राप्तीनगर मंडल के पांच बूथों, बूथ संख्या 137, 138, 139, 140,141 पर पार्टी की स्थिति की पार्टी व बूथ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की। इन बूथों पर विधानसभा चुनाव में अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ था। मुख्यमंत्री ने सभी बूथ अध्यक्ष और समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हर बूथ के बूथ अध्यक्ष से अलग-अलग संवाद कर यह जानना चाहा कि उनके बूथ कमजोर क्यों हैं? उन्होंने बूथ मजबूत करने के लिए सशक्त बूथ कमेटी के गठन पर जोर देते हुए कहा कि काम कठिन हो सकता है लेकिन संभव है।
यह भी पढ़ें –बरेली: युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को 10 साल की कैद
