बरेली: बैठक में नहीं पहुंचे आवास विकास के अधिकारी, नोटिस जारी करने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में आवास विकास के किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। जिले में 42 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनने हैं, अभी तक किसी पर भी काम …

बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में आवास विकास के किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। जिले में 42 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनने हैं, अभी तक किसी पर भी काम शुरू न होने पर सीडीओ जग प्रवेश ने नाराजगी जताई। शासन की प्राथमिकता वाले कार्य आयुष्मान कार्ड, परिवार नियोजन की स्थिति खराब पाए जाने पर सीएमओ को फटकार लगाई।

डीएम ने निर्देश दिए कि जिन ओवरब्रिज तथा भवनों के निर्माण पूर्ण हो गए हैं, उन्हें संबंधित विभागों को हैंडओवर कर दिया जाए। सेतु निगम को निर्देश दिए कि लाल फाटक तथा चौपुला ओवरब्रिज के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के निर्माण कार्यों में प्रगति कम होने पर नाराजगी जताई। कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्देश दिए कि नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण कार्यों में तेजी लाई जाए।

कौशल विकास मिशन योजना में शीघ्र प्रगति लाई जाए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के अंतर्गत छात्राओं को चिन्हित कर योजना का लाभ दिया जाए। छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल खुल गया है, उनका ऑनलाइन फार्म भरवाकर लाभान्वित किया जाए। डीएम को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में 13 ऐसे विद्यालय हैं, जिनमें विद्युत कनेक्शन अभी तक नहीं हुआ है।

डीएम ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिए कि विद्यालयों में शीघ्र विद्युत कनेक्शन कराया जाए। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर डा. आरडी पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय , मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ललित कुमार, उप जिलाधिकारी सदर कुमार धर्मेंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षण, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को 10 साल की कैद

संबंधित समाचार