बहराइच: पत्नी ने ससुराल जाने से किया इंकार, तो पति ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रूकनापुर वीर सिंहपुरवा गांव निवासी युवक पत्नी के मायके गया। यहां पर उसने पारिवारिक मामलों को लेकर पत्नी से विवाद किया। इसके बाद जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पायगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूकनापुर के मजरा वीरसिंह पुरवा गांव निवासी पिंटू चौहान …

बहराइच। रूकनापुर वीर सिंहपुरवा गांव निवासी युवक पत्नी के मायके गया। यहां पर उसने पारिवारिक मामलों को लेकर पत्नी से विवाद किया। इसके बाद जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

पायगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूकनापुर के मजरा वीरसिंह पुरवा गांव निवासी पिंटू चौहान (35) बेटा अर्जुन चौहान की शादी मटेरा के असवा गांव से हुई है। इस समय पत्नी मायके में रह रही है। मंगलवार को पिंटू अपनी ससुराल गया। वहां उसने पत्नी से घर चलने के लिए कहा। घर जाने से इंकार करने पति और पत्नी में विवाद हुआ।

जिससे पति नाराज होकर अपने बच्चों को ले आया। बुधवार सुबह पांच बजे उसने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। खेत में अचेत अवस्था में पड़ा देख ग्रामीणों ने सूचना दी। पिंटू को सीएचसी ले जाया गया।

अधीक्षक डॉक्टर विकास वर्मा ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पिंटू की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें-कानपुर: प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम

संबंधित समाचार