बहराइच: विदेश से आने वाली फोन काल पर न दें जानकारी, छात्रों को सायबर अपराध से कराया गया अवगत
बहराइच। जिले के चौधरी सियाराम इंटर कालेज में बुधवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। थाने की पुलिस ने छात्र छात्राओं को सायबर अपराध पर अंकुश के लिए जागरूक किया। फोन पर ओटीपी न बताने और विदेशी काल से सावधान रहने की बात कही। फखरपुर कस्बे में स्थित चौधरी सियाराम इंटर कालेज में बुधवार को …
बहराइच। जिले के चौधरी सियाराम इंटर कालेज में बुधवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। थाने की पुलिस ने छात्र छात्राओं को सायबर अपराध पर अंकुश के लिए जागरूक किया। फोन पर ओटीपी न बताने और विदेशी काल से सावधान रहने की बात कही।
फखरपुर कस्बे में स्थित चौधरी सियाराम इंटर कालेज में बुधवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। एसएचओ वेद प्रकाश शर्मा के निर्देशो के क्रम में उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप वर्मा, महिला आरक्षी रश्मि तिवारी, आरक्षी दुर्गेश आदि साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज पहुंचे। सभी ने साइबर अपराध के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक किया।
साइबर संबंधित घटित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930, 112 की व साइबर शिकायत पोर्टल www.cybercrime.gov.in जानकारी दी गई। बताया किसी भी तरह का प्रलोभन वाले फोन पर कभी विश्वास ना जताएं न ही ओटीपी बताएं। ऐसे साइबर अपराधियों से सावधान रहें। साथ ही विदेश से आने वाले फोन पर ज्यादा सतर्क रहें। परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें और अपने आसपास बड़े बुजुर्गों को भी इसके बारे में समझाएं जिससे कोई भी ठगी का शिकार न हो। इस दौरान छात्रों के साथ इंटर कालेज के शिक्षक मौजूद रहे।
पढ़ें- रेल प्रशासन का फैसला, किंरदुल से चलने वाली ट्रेन 22 दिन तक जगदलपुर तक चलेगी
