बहराइच: फखरपुर ब्लॉक के 26 वीडीओ का स्थानांतरण, अधिकारियों पर घोटाले का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। फखरपुर विकास खंड में तैनात 26 ग्राम विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी ने फेरबदल किया है। सभी को दूसरे गांव में तैनाती दी गई है। इनमे कई ग्राम विकास अधिकारियों पर घोटाले का भी आरोप है। फखरपुर विकास खंड के विभिन्न गांवों में तैनात ग्राम विकास अधिकारियों का स्थानांतरण कर …

बहराइच। फखरपुर विकास खंड में तैनात 26 ग्राम विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी ने फेरबदल किया है। सभी को दूसरे गांव में तैनाती दी गई है। इनमे कई ग्राम विकास अधिकारियों पर घोटाले का भी आरोप है।

फखरपुर विकास खंड के विभिन्न गांवों में तैनात ग्राम विकास अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकांत पांडेय ने 26 ग्राम विकास अधिकारियों के तैनाती स्थल में फेरबदल किया है।

इनमें कई ग्राम विकास अधिकारियों को तीन से चार गांव का जिम्मा दिया गया है। जबकि कई पर घोटाले का आरोप है, उन्हे भी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा तैनाती दी गई है। एकसाथ 26 ग्राम विकास अधिकारियों के स्थानांतरण से विकास विभाग में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें-बहराइच: जांच के बजाए वीडीओ का कर दिया स्थानांतरण

संबंधित समाचार