रायबरेली: नीलगाय से टकराई बाइक, आशा बहु की मौत, बेटा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बेटे के साथ बाइक से गंगा स्नान करने जा रही आशा बहु की रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गई है । बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से मां बेटे घायल हो गए थे, किंतु मां को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है। यह हादसा बुधवार की सुबह करीब …

रायबरेली। बेटे के साथ बाइक से गंगा स्नान करने जा रही आशा बहु की रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गई है । बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से मां बेटे घायल हो गए थे, किंतु मां को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है।

यह हादसा बुधवार की सुबह करीब दस बजे ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना सूची मार्ग पर कमोली गांव के पास हुआ है । जगतपुर थाना अंतर्गत चंदौली धर्मदास पुर गांव निवासी आशा बहू पुष्पा सिंह अपने बेटे प्रफुल्ल सिंह के साथ गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाइक से गोकना गंगा घाट स्नान के लिए जा रहे थी। सूची गोकना मार्ग पर कमोली गांव के पास सड़क किनारे घनी झाड़ियों से निकल कर एक नीलगाय अचानक उनकी बाइक के सामने आ गई। जिससे टकराकर बाइक सवार मां बेटे सड़क पर गिर कर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने पुष्पा देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे प्रफुल्ल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। बेटे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पढ़ें-सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

संबंधित समाचार