बरेली: पीलीभीत बायपास पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ट्रक से टकराई, दो दोस्त घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार।  बरेली के पीलीभीत बाईपास यूनिवर्सिटी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से पलट कर ट्रक में जा टकराई। इस दौरान सफारी में बैठे दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी क्षेत्रवासियों ने पुलिस को दी । वही मौके पर पहुंची पुलिस ने …

बरेली,अमृत विचार।  बरेली के पीलीभीत बाईपास यूनिवर्सिटी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से पलट कर ट्रक में जा टकराई। इस दौरान सफारी में बैठे दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी क्षेत्रवासियों ने पुलिस को दी । वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया । और  ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी।

बतादें कि थाना बारादरी क्षेत्र के नवादा शेखान का रहने वाला 18 वर्षीय प्रियांशु की मां दुर्गेश ने बताया आज सुबह घर से ढाबा काम पर जाने की बात कह कर गया था और भी परिवार को चकमा देकर अपने दोस्त प्रियांशु के ही साथ सफारी गाड़ी से घूमने के लिए जा रहा था। तभी पीलीभीत बाईपास स्थित यूनिवर्सिटी के पास तेज रफ्तार सफारी और अनियंत्रण होकर डिवाइडर से पलट गई दूसरी साइड से आ रहे ट्रक में जाकर जा टकराई । जिसमें सफारी में बैठे दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में एंबुलेंस की मदद से भिजवाया और वही परिवार के लोगों को सूचना दी। मौके पर परिवार के लोग जब पहुंचे तो देखा तो सन्न रह गए ।वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है ।और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है

यह भी पढ़ें- बरेली: तेज रफ्तार का कहर, ट्रक की टक्कर से दूसरे ट्रक चालक की मौत

संबंधित समाचार