बिजनौर: छेड़खानी करने पर नाबालिग ने पिया तेजाब, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में दो किशोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। वही घटना के बाद नाबालिग ने मानसिक संतुलन खो देने की स्थिति में तेजाब पी लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। छह जुलाई को एक व्यक्ति …

बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में दो किशोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। वही घटना के बाद नाबालिग ने मानसिक संतुलन खो देने की स्थिति में तेजाब पी लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

छह जुलाई को एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पांच युवकों ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी की थी। आरोप है कि आरोपी बाजार जाते समय किशोर को गन्ने के खेत में ले गए थे। वहां आरोपियों ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए थे। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। इसके बाद किशोरी के पिता ने पांचों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

परिजनों ने बताया कि मानसिक संतुलन खो देने की स्थिति में युवती ने शौचालय में रखा तेजाब पी लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी और उसे निजी अस्पताल में इलाज कराया। थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिरियावली और सीरवासुचंद के पांच किशोरों के विरुद्ध पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दो किशोर अपचारी पीड़ित युवती की जाति के होने के कारण उन पर एससी/एसटी एक्ट के जुर्म का होना साबित नहीं है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जरूरी स्थानों पर दबिशें दी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: गैस सिलेंडर के लीक होने से रसोई में लगी आग, बाल-बाल बची महिला

संबंधित समाचार