बिजनौर: ढाई लाख रुपये देकर तलाक दे दो, वरना भेज दूंगा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। मंडावर थाने में तैनात दरोगा एक बार फिर से चर्चाओ में है। दरोगा पर लड़की पक्ष से हमसाज होकर जबरन लड़के पक्ष से ढाई लाख रुपये देकर थाने में तलाक दिलाने का आरोप है। आरोप है कि दरोगा ने तलाक न देने पर जेल भेजने की धमकी भी दी। मंडावर थाना क्षेत्र …

बिजनौर, अमृत विचार। मंडावर थाने में तैनात दरोगा एक बार फिर से चर्चाओ में है। दरोगा पर लड़की पक्ष से हमसाज होकर जबरन लड़के पक्ष से ढाई लाख रुपये देकर थाने में तलाक दिलाने का आरोप है। आरोप है कि दरोगा ने तलाक न देने पर जेल भेजने की धमकी भी दी।

मंडावर थाना क्षेत्र के दयालवाला निवासी धर्मेंद्र पुत्र मुन्नू की शादी 18 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद परिजनों को पता चला कि युवती कहीं और अपनी शादी कराना चाहती थी। शादी के बाद दोनों परिजनों में खटास बढ़ने लगी तो दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर एनसीआर दर्ज करा दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लड़की पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं लड़के पक्ष ने भी दुल्हन पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है जो कोर्ट में विचाराधीन है।

लड़के पक्ष ने आरोप लगाया है कि दरोगा नरेश लड़की पक्ष से हमसाज होकर हमें थाने में बुलाकर तलाक कराना चाहता है, जो जेल से बचने के लिए ढाई लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। लड़के पक्ष का कहना है कि जब हमारा मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो फिर हम दरोगा के बुलावे पर थाने में आकर क्यों फैसला करें। आरोप है कि फैसला न करने पर दरोगा लड़के पक्ष के घर पर अनावश्यक दबिश देकर दबाव बना रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज की गई थी जिसमे लड़की पक्ष के मेडिकल के आधार पर एनसीआर को एफआईआर में बदला गया है। पुलिस की ओर से जांच की जा रही है, किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।

इस संबंध में आरोपी दरोगा नरेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट होती थी। इसके बाद दोनों का समझौता हुआ था। इसमें चार तारीख को लेन देन का समय रखा गया था, लड़का पक्ष उस समझौते से मुकर गया है। मुझ पर ढाई लाख रुपये मांगने का आरोप निराधार है। उससे मेरा कोई भी लेना देना नहीं है।

ये भी पढ़ें:- मथुरा: ट्रैफिक प्लान पूरी तरह से हुआ ध्वस्त, घंटो जाम में फंसे रहे परिक्रमार्थी

संबंधित समाचार