बलरामपुर : बाइक से भिड़ा युवक तो दरोगा ने तान दी रिवाल्वर, बेरहमी से पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। यूपी पुलिस का खौफनाक चेहरा एक बार फिर सामने आया है। एक दरोगा ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। युवक की बाइक दरोगा की बाइक से टकरा गयी तो दरोगा ने उसे बुरी तरह मारा। सिर्फ इतना ही नहीं उसने युवक पर रिवाल्वर भी तान दी। पुलिस की इस हरकत का …

बलरामपुर, अमृत विचार। यूपी पुलिस का खौफनाक चेहरा एक बार फिर सामने आया है। एक दरोगा ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। युवक की बाइक दरोगा की बाइक से टकरा गयी तो दरोगा ने उसे बुरी तरह मारा। सिर्फ इतना ही नहीं उसने युवक पर रिवाल्वर भी तान दी।

पुलिस की इस हरकत का एक वीडियो पर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दारोगा एक युवक को बुरी तरह से पीट रहा है। इतना ही नहीं दारोगा का जब गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल ली और युवक पर मारने के इरादे से तान दी।

युवक दारोगा से माफी मांगता रहा लेकिन दारोगा था कि उसे पीटने से बाज ही नहीं आ रहा था। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। दरअसल एक युवक की बाइक दरोगा की बाइक से भिड़ गई थी, जिसमें दारोगा हल्का-फुल्का घायल हो गया था। इसके बाद दरोगा तिलमिला गया था। आरोप है कि दारोगा ने युवक को पिटाई के बाद उससे पैसे की भी वसूली की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें –शाहजहांपर: घंटों बहता रहता है ओवरहेड टैंक से पानी, रेलवे अधिकारियों को नहीं है इसकी जानकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज