बरेली: जेठ ने की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर फोड़ लिया अपना सिर
बरेली, अमृत विचार। जेठ ने महिला को अकेला देखकर उसके साथ कई बार अश्लील हरकत की। एक दिन मौका पाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने महिला के हाथ में सब्बल मारकर खुद का सिर फोड़ लिया। बाद में खुद को चाकू मारकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने पीड़ित …
बरेली, अमृत विचार। जेठ ने महिला को अकेला देखकर उसके साथ कई बार अश्लील हरकत की। एक दिन मौका पाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने महिला के हाथ में सब्बल मारकर खुद का सिर फोड़ लिया। बाद में खुद को चाकू मारकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रेमनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि 2018 में समाज कल्याण विभाग के द्वारा उसकी शादी प्रेम नगर के रहने वाले युवक से हुई थी । शादी के बाद से जेठ उस पर बुरी नियत रखने लगा। उसने कई बार छेड़छाड़ की। आरोप है कि 11 जुलाई की रात जेठ ने उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
यह भी पढ़ें- बरेली: फिनिक्स मॉल के पास युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
