लखनऊ : नमाज के बाद बवाल में एआईएमआईएम नेता इरफान पठान गिरफ्तार, यह लगा है आरोप
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में जुमे के बाद हुई हिंसा को लेकर लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में यूपी के अंबेडकर नगर में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद मचे बवाल और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टांडा में हुई हिंसा मामले में एआईएमआईएम …
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में जुमे के बाद हुई हिंसा को लेकर लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में यूपी के अंबेडकर नगर में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद मचे बवाल और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टांडा में हुई हिंसा मामले में एआईएमआईएम के नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे इरफान पठान को गिरफ्तार कर लिया है। नूपुर शर्मा के बयान के के विरोध में टांडा में भी काफी हिंसा और पत्थरबाजी देखने को मिली थी, इरफान पठान पर आरोप है कि उनसे नमाज के बाद उपद्रवियों को उकसाया।
एआईएमआईएम नेता इरफान पठान पर आरोप है कि उसने 10 जून को टांडा तहसील में थाना अलीगंज के तलवापार मोहल्ले में जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के दौरान उपद्रवियों को उकसाया जिससे हिंसा और भी ज्यादा भड़क गई। टांडा उपद्रव व बवाल के मामले में पुलिस पहले ही मुकदमा दर्ज कर 41 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
यह भी पढ़ें –बरेली: मामूली बात पर दबंगों ने कारोबारी को पीटा, हुई मौत
