लखनऊ : पिटबुल की दशहत ने नौनिहालों को घरों में किया कैद…जानें पूरा मामला
लखनऊ। कैसरबाग कोतवाली अंतर्गत इंद्रापुरम के बंगाली कॉलोनी में गत मंगलवार को पालतू पिटबुल के अपनी ही मालकिन पर हमला कर मौत के घाट उतारने की घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। मृतका के घर के आसपास तो दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। हत्यारे पिटबुल के खौफ से लोग जैसे घर …
लखनऊ। कैसरबाग कोतवाली अंतर्गत इंद्रापुरम के बंगाली कॉलोनी में गत मंगलवार को पालतू पिटबुल के अपनी ही मालकिन पर हमला कर मौत के घाट उतारने की घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। मृतका के घर के आसपास तो दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। हत्यारे पिटबुल के खौफ से लोग जैसे घर में दुबके रहे। अमृत विचार की टीम ने मृतका के घर के समीप मुआयना किया तो लोगों में खौफ का मंजर साफ दिखाई दिया।
घर से कुत्ते के भौंकने की दिनभर आती रही आवाज
मृतका सुशीला त्रिपाठी (80) के परिवार में एकमात्र उनका बेटा अमित त्रिपाठी है। पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार को कुत्ते के खौफ से नौकरानी भी काम करने को नहीं आई। दिन भर सुशीला के गेट पर ताला जड़ा रहा। घर के अंदर से कुत्ते के भौंकने की आवाज आती रही। पड़ोसियों ने बताया कि घटना के भय से उन्होंने अपने बच्चों को घर से बाहर निकलने नहीं दिया। पड़ोसियों का कहना है कि मां के हत्यारे कुत्ते को अभी तक बेटे ने घर में ही रखा हुआ है।
शौक के लिए पाला था पिटबुल
पड़ोसियों ने बताया कि अमित पेशे से जिम ट्रेनर और बॉडी बिल्डर है। पहले उनके घर में दो लेब्राडोर थे। कुछ समय पूर्व ही पिटबुल लेकर आये थे। शौक के लिए ही पिटबुल को पाला था। शुरुआत से ही कुत्ते का स्वभाव बेहद आक्रामक था। इसके कारण कुत्ता अधिकांशत: घर के अंदर ही बंद रहता था। इस सम्बन्ध में कैसरबाग कोतवाली प्रभारी अजय नारायण सिंह ने बताया कि मामले में अबतक कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस कार्रवाई कर सकती है। अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है तो यूडी केस की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ: पालतू Pitbull ने ली 80 साल की महिला की जान, छत पर टहलाते समय किया हमला
