बरेली: सावन के प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार तक रहेगा रूट डायवर्जन
बरेली, अमृत विचार। श्रावण माह में कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लेकर ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के शहर में आवागमन का रूट निर्धारित किया है। रूट डायवर्जन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक रहेगा। जिसमें लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी …
बरेली, अमृत विचार। श्रावण माह में कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लेकर ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के शहर में आवागमन का रूट निर्धारित किया है। रूट डायवर्जन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक रहेगा। जिसमें लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली को जा सकेगें।
दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आ पाएगें। बरेली से रामपुर, मुरादाबाद, की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होते हुए जा सकेंगे। नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर बाईपास होते हुए शाहजहांपुर की ओर जा सकेंगे। बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहनों का रामगंगा पुल से जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
सेटेलाइट व ट्रांसपोर्ट नगर व बरेली शहर से आगरा की तरफ आने-जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा बाईपास मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बवराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर जा सकेगें। रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन नेशनल हाईवे से बरेली बड़ा बाईपास से आ जा सकेगें। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र का भारी वाहन जीरो प्वाइंट परसाखेड़ा से बड़ा बाईपास से आवागमन कर सकेगें। शहामतगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट को आने-जाने वाले वाहन सभी भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होगें।
रोडवेज बसें व हल्के वाहन यहां से गुजरेंगे
इसके साथ ही पुराना बस अड्डा से सभी रोडवेज बसें अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, बियावान कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट होकर जा सकेंगी। दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट से नरियावाल, टीपी नगर, इन्वर्टिस तिराहा बड़ा बाईपास होकर अपने रास्ते जा सकेंगी। लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसे सेटेलाइट से टीपी नगर फरीदपुर होते हुए अपने मार्ग पर जा सकेंगी।
बरेली से आगरा की ओर जाने वाली रोडवेज बसें व हल्के वाहन लाल फाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, अलीगंज, आंवला, बिसौली, बबराला, नरौरा अलीगढ़ होते हुए जा सकेगें। बरेली से बदायूं की ओर जाने वाली रोडवेज बसें, हल्के वाहन लाल फाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, आंवला, कुंवरगांव से होकर जा सकेगें।
यह भी पढ़ें- बरेली: AAP की रुहेलखंड जोन की उपाध्यक्ष बनीं सुनीता गंगवार
