बहराइच: डबल डेकर बस और कार में भिडंत के बाद पलटी बस, एक की मौत, 13 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। दिल्ली से यात्रियों को लेकर बहराइच आ रही बस और कार की गुरुवार सुबह पांच बजे भिड़ंत हो गई। इसके बाद बस खड्ड में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को बस और कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। मृतक के …

बहराइच। दिल्ली से यात्रियों को लेकर बहराइच आ रही बस और कार की गुरुवार सुबह पांच बजे भिड़ंत हो गई। इसके बाद बस खड्ड में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को बस और कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिल्ली के कश्मीरी गेट केशवपुर सब्जी मंडी से डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर बुधवार को बहराइच के लिए रवाना हुई। बस जनपद के जरवल रोड थाना क्षेत्र में घाघरघाट हाइवे मार्ग पर पानी टंकी के पास पहुंची। तभी बहराइच की ओर से सुबह पांच बजे कार संख्या यूपी 41 एक्यू 6661 में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद डबल डेकर बस खड्ड में जा गिरी।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में कार सवार अशोक कुमार (30) पुत्र प्रकाश यादव की मौत हो गई। जबकि जितेंद्र कुमार चौधरी पुत्र जसवंत निवासी बदनपुर गणेशपुर बाराबंकी और बस के यात्रियों समेत 13 लोग घायल हो गए। इनमे दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस के मुताबिक बस में 60 से 70 यात्री सवार थे। बस में बहराइच और श्रावस्ती जनपद के यात्री सवार थे।

पढ़ें-लखनऊ: लुलु मॉल में पढ़ी जा रही नमाज, वायरल वीडियो के बाद भड़के हिंदू संगठन

संबंधित समाचार