रायबरेली: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने SP ऑफिस पहुंचकर किया आत्मदाह का प्रयास, सीएम योगी को खून से लिखा था पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में पुलिस का नकारात्मक रवैया सामने आ रहा है। भदोखर थाना क्षेत्र के एक मामले में पीड़िता ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी को अपने खून से खत लिखा था, उसके बाद गुरुवार को भदोखर थाना क्षेत्र की ही एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के …

रायबरेली। दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में पुलिस का नकारात्मक रवैया सामने आ रहा है। भदोखर थाना क्षेत्र के एक मामले में पीड़िता ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी को अपने खून से खत लिखा था, उसके बाद गुरुवार को भदोखर थाना क्षेत्र की ही एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के कारण एसपी ऑफिस पहुंचकर खुद को जलाने का प्रयास किया है।

गुरुवार की सुबह दस बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने उस समय अफरा तफरी मच गई जब वहां पहुंची एक महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को जलाने का प्रयास किया। महिला की हरकत देखकर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसको एकांत में महिला आरक्षियों के साथ बैठाकर उसकी शिकायत को सुना है । महिला का आरोप है कि चार साल पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। जिसकी प्राथमिकी उसने भदोखर थाना में दर्ज कराई थी। किंतु आजतक दुष्कर्मियों के विरुद्ध पुकीस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे परेशान होकर उसने आत्मदाह का प्रयास किया है।

पुलिस कहती है कि हो रही है कार्रवाई

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का कहना है कि उसके साथ हुई घटना के बारे में वह लगातार थाना से लेकर एसपी तक गुहार लगा चुकी है। वह जब भी अधिकारियों के पास जाती है तो उसको यही बताया जाता है कि तुम्हारे मामले में कार्रवाई हो रही है। चार साल से महिला को लगातार यही आश्वासन और भरोसा दिलाया जाता है कि कार्रवाई हो रही है । महिला का कहना है कि चार साल से एक बात बार बार सुनते सुनते वह परेशान हो गई हैं, किंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दुष्कर्मी आजाद घूम रहे है , जिससे पीड़िता का जीना दुभर हो गया है । इसलिए उसने आत्मदाह की कोशिश की है।

पढ़ें-गोरखपुर: सीएम योगी से मजदूरों ने की रवि किशन की शिकायत, कहा- गृह प्रवेश का कराया काम, नहीं दिया मेहनताना

संबंधित समाचार