मुरादाबाद : डिप्टी सीएमओ कोरोना पॉजिटिव, सर्दी-जुकाम से थे पीड़ित
मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में चिकित्साधिकारी भी आ रहे हैं। पिछले सप्ताह जिला सर्विलांस अधिकारी व डिप्टी सीएमओ आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित मिले थे। वहीं गुरुवार को एक अन्य डिप्टी सीएमओ व संचारी रोग के नोडल एंटीजन जांच में पॉजिटिव निकले हैं। कार्यालय में उन्होंने जांच कराई जिसमें संक्रमित मिलते ही …
मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में चिकित्साधिकारी भी आ रहे हैं। पिछले सप्ताह जिला सर्विलांस अधिकारी व डिप्टी सीएमओ आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित मिले थे। वहीं गुरुवार को एक अन्य डिप्टी सीएमओ व संचारी रोग के नोडल एंटीजन जांच में पॉजिटिव निकले हैं। कार्यालय में उन्होंने जांच कराई जिसमें संक्रमित मिलते ही वह आइसोलेट होने के लिए अपने आवास पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर जांच भी करा रहे हैं।
वहीं जिला सर्विलांस अधिकारी ने सीएमओ कार्यालय के एक अन्य डिप्टी सीएमओ के संक्रमित मिलने की जानकारी होने की बात कही। बताया कि उनके संपर्क में आए अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की भी जांच कराई जाएगी।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. प्रवीन श्रीवास्तव ने आमजन से अपील किया कि वह कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतें। कोविडरोधी टीकाकरण अवश्य कराएं। इससे बीमारी के गंभीर होने की संभावना काफी कम हो जाती है। कोविड नियमों का पालन जनहित में है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बीरबल की खिचड़ी बनी नगर निगम बोर्ड की बैठक, पार्षदों ने महापौर पर मनमानी करने का लगाया आरोप
